Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

लापता डॉक्टर की तलाश में राजस्थान पहुंची मंडी पुलिस:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की एएसपी से मुलाकात; जल्द तलाश का भरोसा दिया

मंडी जिला के कोटली क्षेत्र के डवाहन निवासी डॉ. अमित की तलाश के लिए मंडी पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। 19 नवंबर से परिजनों के संपर्क से बाहर चल रहे डॉ. अमित की तलाश में मंडी पुलिस की एक टीम राजस्थान पहुंच गई है। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और डॉ. अमित को जल्द सुरक्षित ढूंढकर परिवार से मिलाने की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने बताया कि डॉ. अमित राजस्थान में कोचिंग कर रहे थे। उन्होंने एमसीआई की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी और पहली दिसंबर तक उन्हें डिग्री लेने जाना था। वह परिवार को खाटू श्याम जी के दर्शन करने की बात कहकर निकले थे। 19 नंवबर के बाद बंद आ रहा मोबाइल 19 नवंबर को उनकी अपनी माता से बातचीत हुई थी, लेकिन इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा और परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने 20 नवंबर को राजस्थान पहुंचकर उनकी तलाश शुरू की और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। कोटली और मंडी में भी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। चंपा ठाकुर ने कहा कि परिवार के सदस्य पिछले कई दिनों से राजस्थान में परेशान हैं। राजस्थान में दुकानदार को बेचा मोबाइल वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने डॉ. अमित की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह राजस्थान गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने राजस्थान में किसी दुकानदार को अपना मोबाइल फोन बेचा था और उसके पैसे उनके बैंक खाते में आए थे। इसके बाद उन्होंने खाते से पैसे भी निकाले। राजस्थान के सीकर में पुलिस कर रही तलाश : एएसपी एएसपी ने बताया कि मंडी पुलिस की टीम राजस्थान पहुंच चुकी है और सीकर पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने रेल से कहीं यात्रा तो नहीं की। परिवार के अनुसार डॉ. अमित अकेले ही घर से निकले थे। पुलिस सभी उपलब्ध तथ्यों और संभावित सुरागों के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *