Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

मंडी में टैक्सी-ऑटो ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन:रोष रैली निकाली, एटीएस पासिंग प्रक्रिया का विरोध, आंदोलन की चेतावनी दी

मंडी के ऑटो रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों ने कांगू स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) में वाहनों की फिटनेस जांच कराने के फैसले के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी यूनियन सिद्ध काली, सेरी मंच मंडी के बैनर तले ड्राइवरों ने शहर में रैली निकाली। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर मंडी में पहले की तरह वाहनों की पासिंग व्यवस्था शुरू करने की मांग की। ऑटो रिक्शा ड्राइवर बोले- मंडी से कांगू की दूरी 45 किलोमीटर ऑटो रिक्शा यूनियन मंडी के प्रतिनिधि होशियार सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत मंडी जिले के ड्राइवरों को पासिंग के लिए कांगू जाना पड़ रहा है। मंडी से कांगू की दूरी करीब 45 से 50 किलोमीटर है, जबकि ऑटो रिक्शा का परमिट 20 किलोमीटर के दायरे तक सीमित है। उन्होंने कहा कि परमिट की तय सीमा से बाहर जाकर पासिंग कराने में ड्राइवरों को परेशानी होती है। इससे उनका समय, ईंधन और खर्च बढ़ रहा है। होशियार सिंह के मुताबिक, पहले मंडी में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) हाथ से वाहनों की पासिंग करते थे। यूनियन ने उस व्यवस्था का विरोध नहीं किया, लेकिन एटीएस की नई व्यवस्था में कई व्यावहारिक दिक्कतें हैं। फीस जमा कराए जाने की व्यवस्था नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कांगू केंद्र में फीस जमा करने की उचित व्यवस्था नहीं है। ड्राइवरों को एक दुकान पर भेजकर फीस जमा करने को कहा गया। होशियार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने ऑटो रिक्शा की पासिंग के लिए 3,800 रुपए खर्च किए। उन्होंने फीस की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि मंडी के ज्यादातर ऑटो और टैक्सी ड्राइवर छोटे परिवारों से हैं और इसी काम से रोजी-रोटी चलाते हैं। उनके लिए इतनी दूर जाकर पासिंग कराना आर्थिक रूप से मुश्किल है। यूनियन ने मंडी में पहले की तरह पासिंग व्यवस्था बहाल करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो आने वाले समय में आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *