Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

हिमाचल में 29 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट:मैदानी इलाकों में शिमला से ज्यादा ठंडी रातें; 12 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के बीच मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने 29 नवंबर तक प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। इससे सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है। मैदानी इलाकों में लगातार दूसरे दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे और ठंड के असर से इन क्षेत्रों की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हो गई हैं। प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान पहले ही 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंडी में पारा 4.9 डिग्री, सोलन में 3.8 डिग्री और चंबा में 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना का न्यूनतम तापमान भी गिरकर 7.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बल्ह घाटी, सुंदरनगर और बिलासपुर में घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। ऐसे में मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बना रहेगा। मंडी की बल्ह घाटी, सुंदरनगर, बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों और हमीरपुर के सुजानपुर में कई जगह घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के दौरान विजिबिलिटी कम होने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी है। नवंबर में सामान्य से 79% कम बारिश
प्रदेश में लंबे समय से बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। नवंबर महीने में अब तक सामान्य से करीब 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। अगले छह दिन भी बारिश के आसार नहीं होने से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *