Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

देहरा में भाजपा नेताओं ने फूंका मंत्री का पुतला:सेना पर टिप्पणी किए जाने से नाराज, बोले- सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जगत सिंह

देहरा के ग्राम पंचायत पाईसा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सेना के जवान कठिन हालात में अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान सैनिकों और देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को आहत करने वाला है। भाजपा कार्यकर्ता बोले- माफी मांगे मंत्री जगत सिंह नेगी कार्यकर्ताओं ने जगत सिंह नेगी से बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सम्मान और गौरव के मुद्दे पर कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शिवेंद्र सैनी, जिला महामंत्री निशेष, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र भूरिया और मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राजवीर राणा मौजूद रहे। इनके अलावा विशाल भरमोरिया, रमणीक सिंह, अंकित चंबियाल, भवदीप राज और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पुलिस को प्रदर्शन की भनक तक नहीं लगी ग्राम पंचायत पईसा में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंत्री जगत सिंह नेगी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस को कोई पूर्व सूचना नहीं थी।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *