Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

हिमाचल में कोहरे ने बढ़ाई ठंड:ताबो का पारा माइनस 6.1॰C तक लुढ़का; 12 जगह 5॰C से कम तापमान, 29 नवंबर तक यलो अलर्ट

हिमाचल के मैदानी इलाकों में दो दिन से पड़ रहे कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। राज्य के 12 शहरों का रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का पारा माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस विंटर सीजन की मंगलवार रात सबसे ठंडी दर्ज की गई। कोहरे की वजह से मध्यम ऊंचे क्षेत्रों से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। शिमला का रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गर्म शहर मंडी का पारा 4.9 डिग्री, सोलन 3.8 डिग्री, चंबा 4.1 डिग्री और ऊना का न्यूनतम तापमान 7.9डिग्री तक गिर चुका है। अभी और गिरेगा तापमान मौसम विभाग की माने तो अगले छह दिन भी कोहरे के कारण मैदानी इलाकों का रात का तापमान कम होगा। इससे सुबह-शाम व रात के समय ठंड में इजाफा होगा। दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार देर रात से आज सुबह 10:30 बजे तक मंडी की बल्ह घाटी और सुंदरनगर, बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों तथा हमीरपुर के सुजानपुर में कई जगह कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के वक्त विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। 29 नवंबर तक कोहरे का यलो अलर्ट इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है। इसके मुताबिक राज्य में 29 नवंबर तक कोहरे से राहत के आसार नहीं है। इसे देखते हुए मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर जिला में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग ने टूरिस्ट समेत स्थानीय लोगों से कोहरे के दौरान फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी है, क्योंकि कोहरे की वजह से विजिलबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। नवंबर में सामान्य से 79% कम बारिश प्रदेश में लंबे समय से बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। नवंबर महीने में अब तक सामान्य से करीब 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। चिंता की बात यह है कि अगले छह दिनों तक भी प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहने के कारण किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ रही है। लंबे ड्राई स्पेल के चलते खेतों में नमी की कमी हो रही है। रबी फसलों की बुआई और उनके शुरुआती विकास पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। बागवानी क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *