Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

लाहौल-स्पीति के 58 स्कूलों के स्टूडेंट्स लेंगे आत्मरक्षा की ट्रेनिंग:1,029 विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे और सड़क सुरक्षा की जानकारी भी दी जाएगी

सरकार की रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के 58 स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें 1029 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाना और उन्हें आत्मविश्वासी व आत्मनिर्भर बनाना है। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध, साइबर अपराध, नशे के नुकसान, सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। विपरित हालत में स्वयं की रक्षा की जानकारी दी जा रही प्रशिक्षण में छात्राओं और विद्यार्थियों को विपरीत हालात में अपनी सुरक्षा करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के बारे में भी बताया जा रहा है। साइबर अपराध जागरूकता के साथ विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क हादसों से बचने के उपायों की जानकारी दी जा रही है। नशीले पदार्थों के नुकसान बताए विद्यार्थियों को नशे और मादक पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बताए जा रहे हैं। उन्हें नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज बनाने में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उन्हें यातायात नियमों और सुरक्षा से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *