Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

हिमाचल-कांग्रेस ने किमटा व मोहिंदर को उपाध्यक्ष पद से हटाया:बैठकों से गैरहाजिरी रहने पर कार्रवाई; अनुशासन समिति की सिफारिश पर फैसला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार अनुपस्थित रहने पर प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश किमटा और मोहिंदर चौहान को पद से हटा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से उपाध्यक्ष पद से पदमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। पार्टी के अनुसार, दोनों पदाधिकारी लंबे समय से महत्वपूर्ण बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और अन्य आधिकारिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहे थे। संगठन ने उनकी लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस मामले पर पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया था। अनुशासन समिति की सिफारिश और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की मंजूरी के बाद दोनों नेताओं को पद से हटाने का निर्णय लिया गया। संगठन को सक्रिय, जवाबदेह बनाने के लिए पदाधिकारियों की नियमित भागीदारी जरूरी: विनय विनय कुमार ने कहा कि संगठन को सक्रिय, जवाबदेह और मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों की नियमित भागीदारी जरूरी है। पार्टी में पद केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि संगठनात्मक जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक पदाधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि वह बैठकों और कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर अनुशासन के नियम समान रूप से लागू होंगे।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *