Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

किन्नौर में 11.46 करोड़ की सीवरेज योजना का शिलान्यास:राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन; 500 घरों और आवासीय विद्यालय को मिलेगी सुविधा

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को किन्नौर जिले के निचार गांव में 11 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपए की सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उनकी पत्नी सुशीला नेगी भी मौजूद रहीं। जल शक्ति विभाग इस योजना का काम करेगा। इससे निचार पंचायत के करीब 500 घरों और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), निचार को सीवरेज सुविधा मिलेगी। आबादी के अनुसार तय होगा योजना का ढांचा योजना का ढांचा अभी 2,244 लोगों की आबादी की जरूरत के हिसाब से बनेगा। भविष्य में आबादी बढ़ने पर 3,198 लोगों की जरूरत पूरी करने का भी प्रावधान किया गया है। योजना के तहत एमबीबीआर तकनीक वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाएगा। इसमें अपशिष्ट जल का उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जगत सिंह नेगी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने माता ऊषा देवी मंदिर में टेका माथा इसके बाद नेगी ने परिवार के साथ माता ऊषा देवी मंदिर में शीश नवाया और वहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यवाहक उपमंडलाधिकारी (नागरिक) निचार नेहा नेगी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज नेगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद नेगी, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अक्षय नेगी और निचार ग्राम पंचायत की प्रधान मीरा देवी सहित विभागों के अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *