Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

फतेहपुर बस अड्डे का काम अंतिम चरण में, विस्थापन को लेकर तस्वीर अभी धुंधली, प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग

fatehpur 2

फतेहपुर : जिला कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा में निर्माणाधीन बस अड्डे का काम जैसे-जैसे अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे बस अड्डे के आसपास वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। बस अड्डे के निर्माण से क्षेत्र का स्वरूप बदलना तय माना जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि मौजूदा दुकानदारों में से किन-किन को विस्थापन का सामना करना पड़ेगा। बस अड्डे के आसपास लंबे समय से दुकानें चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे दुकानदारों का कहना है कि अभी तक उन्हें यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बस अड्डे का काम पूरा होने के बाद उनकी दुकानों की स्थिति क्या रहेगी। दुकानदारों को आशंका है कि यदि निर्माण और

यातायात व्यवस्था के कारण कुछ दुकानों को हटाया जाना है तो प्रशासन और संबंधित विभाग को समय रहते इसकी स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए, ताकि वे अपने भविष्य की योजना बना सकें। दुकानदारों में इस बात को लेकर भी असमंजस है कि बस अड्डा पूरी तरह से शुरू होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था किस तरह संचालित होगी और मौजूदा दुकानों के लिए क्या व्यवस्था की जाएगी। वर्षों से यहां कारोबार कर रहे दुकानदारों का कहना है कि उनका व्यवसाय इसी स्थान पर निर्भर है, ऐसे में अचानक दुकानें हटाने की स्थिति उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है। है कि फतेहपुर में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा और इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि विकास कार्य के साथ उन दुकानदारों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए, जो लंबे समय से यहां कारोबार कर रहे हैं। अब जब बस अड्डे का निर्माण कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है, दुकानदारों और स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन तथा संबंधित विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। कौन-कौन से दुकानदार प्रभावित होंगे, किन दुकानों को हटाया जाएगा और प्रभावित दुकानदारों के लिए क्या व्यवस्था होगी इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, ताकि असमंजस की स्थिति खत्म हो सके।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *