Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

आनी में 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित होगा सिराज उत्सव लवी मेला, पारंपरिक पहरावे पर होगा फैशन शो

ani

आनी : आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में दो से चार नवंबर तक सिराज उत्सव लवी मेला, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। मेले के सफल आयोजन और इसकी तैयारियों व प्रबन्धों को लेकर. मेला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को विश्राम गृह आनी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने की। बैठक में पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष सतपाल ठाकुर कुक्कु सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मेले के सफल आयोजन, इसकी तैयारियों व प्रबन्धों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और मेले के बेहतर आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।

बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बताया कि आनी क्षेत्र की शान. सिराज उत्सव लवी मेला में इस वर्ष स्थानीय आराध्य गढ़पति देव शमशरी महादेव सहित कुल छः देवी देवताओं को आमन्त्रित किया गया है. जिनमें जोगेश्वर महादेव दलाश्. कुलक्षेत्र महादेव ओलवा. भगवती माता देवी दुर्गा परकोट, शगागी नाग तथा व्यास ऋषि शामिल हैं। जिनका मेला कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। जबकि जांजा क्षेत्र के महादेव. पनेवी नाग इस वर्ष अपने धार्मिक आयोजन के चलते मेले में शोभायमान नहीं होंगे। वहीं मेले में इस बार कुश्ती. दंगल प्रतियोगिता भी नहीं होगी. उसके स्थान पर इस बार महिलाओं की रस्सा कश्शी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

मेले में स्थानीय कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए वॉयस ऑफ आउटर सिराज ऑडिशन प्रतियोगिता और मिस आउटर सिराज के नाम से आयोजित फैशन शो के माध्यम से मिस आउटर सिराज का चयन भी किया जाएगा। वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए दिन में चोला कलगी नाटी पार्टी के साथ महिला व पुरुषों की विशाल नाटी भी मेले में चार चाँद लगाएगी। इसके लिए कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बताया कि मेले के शुभारंभ अथवा समापन अवसर पर इस बार प्रदेश सरकार के किसी कैबिना मंत्री को बतौर मुख्यातिथि आमन्त्रित किया जायेगा। जबकि मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार स्थानीय लोक कलाकारों के अलावा प्रदेश के स्टार कलाकारों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

वहरहाल गुरुवार को मेले की तैयारियों व प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा के साथ पंचायत समिति अध्यक्ष सत पाल ठाकुर, धनी राम ठाकुर, सत पाल, महेंद्र ठाकुर, शिवराज शर्मा, प्रधान चमन भारती , उप प्रधान संजय ठाकुर, पूर्व प्रधान तारा चन्द, किशोरी लाल, ओम प्रकाश फौजी, देवेंद्र ठाकुर, रमेश ठाकुर, मंगत राम ठाकुर, दयाल, आशीष ठाकुर, नवनीत, दीपक, कपिल, बेली राम शर्मा, बिहारी लाल, अमन, ललित शर्मा, अमर राठौर, अजय गोस्वामी, नरोतम ठाकुर, सत्या पाल, तथा हुकम चंद चौधरी सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *