नूरपुर । जिला कांगड़ा के ऐतिहासिक शहर नूरपुर में आज राजा साहिब एवं रामलीला क्लब नूरपुर की ओर से झंडा रस्म के साथ 11 दिवसीय दशहरा पर्व का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में पूर्व नगर पार्षद एवं क्लब के प्रधान गौरव महाजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पंडित जी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और झंडा रस्म संपन्न करवाई। इस अवसर पर क्लब के प्रधान गौरव महाजन सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे। आयोजन की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ की गई।
गौरतलब है कि नूरपुर का राजा साहिब दशहरा क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। दशहरा पर्व का आयोजन पुरातत्व विभाग के ऐतिहासिक किले में किया जाता है, जहां दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होती हैं। इस पर्व को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह रहता है।
राजा साहिब एवं रामलीला क्लब नूरपुर की ओर से आयोजित इस पर्व के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में दशहरा उत्सव की रौनक शुरू हो गई है।




