Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

बिजली बोर्ड प्रबंधन ओपीएस के लिए सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव

शिमला : राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों व पेंशनरों को पुरानी पेंशन देने के लिए बोर्ड प्रबंधन फिर सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। सोमवार को राज्य बिजली बोर्ड कार्यालय में प्रबंधन की बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की 83 मांगों व बिजली बोर्ड के 18वें महाधिवेशन में मुख्यमंत्री की ओर से गई सात घोषणाओं पर चर्चा की गई। यूनियन को उम्मीद है कि बोर्ड प्रबंधन सभी मांगों पर ठोस कदम उठाएगा।

बैठक में नई भर्तियों के लिए पांच वर्षीय रोडमैप तैयार करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पंजाब की तरह नीति बनाने व टाइम बाउंड प्रमोशनल स्केल के मामले को सर्विस कमेटी के समक्ष रखने पर चर्चा की गई। इसके अलावा वर्कचार्ज कर्मचारियों की सेवा शर्तों में आई विसंगतियों की समीक्षा करने, अतिरिक्त निजी सचिव, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, फोरमैन, फिटर व जेओए आइटी सहित विभिन्न श्रेणियों की पदोन्नति में निर्धारित सेवा अवधि में आंशिक कटौती करने पर भी विचार-विमर्श किया।

यूनियन ने रिस्क एवं डेंजर अलाउंस में वृद्धि, पात्र कर्मचारियों की नई एवं छूटी हुई श्रेणियों को सचिवालय भत्ता व विशेष भत्ता देने और संशोधित वेतन के कारण इलेक्ट्रीशियन व फिटर के वेतन में उत्पन्न विसंगतियों को दूर कर उन्हें लाइनमैन एवं सब स्टेशन कर्मचारियों के समकक्ष करने, सभी कर्मचारियों को मोबाइल फोन भत्ता देने, मुख्यमंत्री की ओर से यूनियन के 18वें महाधिवेशन में की गई सात घोषणाओं के संबंध में शीघ्र आदेश जारी करने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी, निदेशक (वित्त) श्रवण मांटा, निदेशक (परिचालन) डा. एमजी शर्मा, कार्यकारी निदेशक ईशा ठाकुर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *