Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

अवैध विरोजा परिवहन पर नूरपुर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक सहित 270 टीन बरामद

nurpur police

नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर में वन संपदा के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी कंडवाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 15 लीटर क्षमता के 270 टीन विरोजा बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। एडिशनल एसपी नूरपुर डीसी वर्मा ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी कंडवाल की टीम कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी एवं यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे जसूर की ओर से आ रहे ट्रक नंबर HP38B-6400 को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो पीले रंग की तिरपाल के नीचे लोहे के टीन पाए गए। जांच करने पर टीनों में विरोजा पाया गया। चालक से विरोजा के परिवहन संबंधी वैध परमिट एवं अधिकार पत्र मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग के रेंज अधिकारी और वन रक्षक की मौजूदगी में टीनों को ट्रक से उतारकर उनकी गिनती की गई। गिनती में कुल 270 टीन, प्रत्येक 15 लीटर क्षमता के पाए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर सामग्री को विरोजा के रूप में सत्यापित किया।

पुलिस ने सभी टीनों को ट्रक सहित नियमानुसार जब्त कर लिया। मामले में करण मन्हास पुत्र चूड़ सिंह मन्हास, निवासी गांव एवं डाकघर वेही पठियार, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना नूरपुर में इस संबंध में एफआईआर संख्या 250/2026, दिनांक 05 अक्तूबर 2026 के तहत धारा 41, 42 इंडियन फॉरेस्ट एक्ट, 1927 तथा धारा 303(2) बीएनएस, 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है। बरामदगी: 15 लीटर क्षमता के 270 टीन विरोजा और ट्रक नंबर HP38B-6400।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *