हमीरपुर : जिला हमीरपुर की जजरी पंचायत में खेतों में बिजाई करते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन चंद (58) पुत्र आत्मा राम निवासी जजरी, डाकघर रैली-जजरी, तहसील ढटवाल, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव जजरी में ट्रैक्टर से खेतों में बिजाई का काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। हादसे में मदन चंद की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम पंचायत जजरी के प्रधान अमित ढटवालिया ने हादसे की जानकारी दी। मृतक का डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।




