Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन

job

हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26044 के तहत आयोजित टैबलेट आधारित परीक्षा (टीबीटी) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 11,415 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9983 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के बाद 770 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग के 5-5 पद खाली रह गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *