Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन:पुलिस से धक्का-मुक्की; प्रदर्शनकारियों को कपड़े फटे, राजस्व मंत्री का पुतला फूंका, सेना पर टिप्पणी को लेकर विवाद

हिमाचल विधानसभा के विंटर के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। विधानसभा के भीतर शुरू हुआ यह विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार को शिमला, मंडी और ऊना में प्रदर्शन कर मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिमला में प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। झड़प में कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फट गए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। वहीं, भाजयुमो ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग दोहराई है। ऊना में मंत्री का पुतला जलाया उधर, ऊना में प्रदर्शनकारियों ने राजस्व मंत्री का पुतला फूंका। यह विवाद केवल एक बयान तक सीमित नहीं रहा। विधानसभा में भाजपा ने मंत्री से माफी मांगने के साथ उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंत्री का बचाव किया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड की जांच कर आपत्तिजनक शब्दों को हटाने का आश्वासन दिया। 18 नवंबर को विधानसभा में क्या कहा था जगत सिंह नेगी ने? इस पूरे विवाद की शुरुआत 18 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुई। सदन में नियम-67 के तहत पूर्ववर्ती और मौजूदा सरकारों के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। इसी चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। नेगी ने राफेल विमानों की कीमतों में कथित बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि जिन विमानों की कीमत पहले करीब 700 करोड़ रुपए बताई जा रही थी, उनकी कीमत बढ़कर करीब 2300 करोड़ रुपए कैसे हो गई। सेना पर मंत्री के बयान पर बवाल इसी संदर्भ में उन्होंने पाकिस्तान के साथ सैन्य टकराव और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। भाजपा की ओर से उनकी टिप्पणी को इस रूप में पेश किया गया कि उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय सेना के छक्के छुड़ा दिए। भाजपा का आरोप है कि मंत्री ने इस टिप्पणी से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाए। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि नेगी सेना की आलोचना नहीं कर रहे थे, बल्कि केंद्र सरकार की रक्षा नीति, राफेल सौदे और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसलों पर सवाल उठा रहे थे। वहीं राजस्व मंत्री ने इन आरोपों को झूठ बताते हुए उनका बयान तोड़-मरोड़ कर पेश करने की बात कही।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *