Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

मंडी में मांडव्य उत्सव की शुरुआत:राजमाधवराय और बाबा भूतनाथ की पूजा- अर्चना, बच्चों ने निकली शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंगलवार को मांडव्य उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को समर्पित इस उत्सव की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर ने राजमाधवराय और बाबा भूतनाथ की पूजा कर उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने निकाली शोभायात्रा पूजा-अर्चना के बाद मांडव शिला से पड्डल मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे स्कूली बच्चों ने भाग लिया और मंडी की लोक संस्कृति व परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। शोभायात्रा के माध्यम से छोटी काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। हवन में पूर्णाहुति डालकर मांगी सुख-समृद्धि मांडव शिला में धर्मसंघ भूतनाथ की ओर से हवन का आयोजन किया गया। इसमें सदर विधायक अनिल शर्मा ने पूर्णाहुति डालकर देवभूमि की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें लोक संस्कृति के रंग देखने को मिले। भाईचारे और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक है उत्सव महापौर सुमन ठाकुर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली संस्थाओं, प्रतिभागियों, बच्चों और मंडी की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दूसरी बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित मांडव्य उत्सव में सभी का सहयोग सराहनीय रहा है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मंडवेश्वर से छोटी काशी की जनता पर सदैव आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन सदर विधायक अनिल शर्मा ने नगर निगम की महापौर और सभी पार्षदों को उत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मंडी की कला, संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मांडव्य उत्सव की परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी। साथ ही मंडी शहर के विकास और यहां की कमियों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। 1 दिसंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम मांडव्य उत्सव के तहत 1 दिसंबर तक पड्डल मैदान में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उत्सव के माध्यम से स्थानीय कला और लोक संस्कृति को मंच प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *