Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

मंडी में भाजपा नेताओं ने फूंका राजस्व मंत्री का पुतला:पुलिस ने की छीना-झपटी, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर टिप्पणी का विरोध

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जगत सिंह नेगी का पुतला जलाया। पुतला जलाने के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी भी हुई। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे काफी गहमागहमी देखने को मिली। प्रदर्शन की अगुवाई भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगराज डोगरा ने की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। प्रदेश के हजारों युवा भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में विधानसभा के भीतर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी हिमाचल की वीरभूमि और भारतीय सेना के शौर्य का अपमान है। देश के जवानों के पराक्रम पर सवाल उठाए : योगराज उन्होंने आरोप लगाया कि जगत सिंह नेगी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के छक्के छूटने संबंधी बयान देकर देश के जवानों के पराक्रम पर सवाल उठाए हैं। युवा मोर्चा इस बयान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने भी मंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है और उसके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सीएम से जगत सिंह को बर्खाश्त करने की मांग सेना के जवान दिन-रात सीमाओं की रक्षा करते हैं, तभी देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने मांग की कि जगत सिंह नेगी देश की जनता और भारतीय सेना के जवानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मंत्री माफी नहीं मांगते और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *