Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

हिमाचल के जस्टिस त्रिपुरा हाईकोर्ट के CJ बनेंगे:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, बिलासपुर जिले से रखते हैं संबंध

हिमाचल हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को हुई बैठक में उनके नाम की सिफारिश की है। यह सिफारिश त्रिपुरा हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस का कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में तबादला किए जाने के बाद की गई है। हालांकि, यह अभी कॉलेजियम की सिफारिश है। नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पद संभालेंगे। जस्टिस बनने से पहले 26 साल वकालत की
विवेक सिंह ठाकुर ने 12 अप्रैल 2016 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। वे हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HPSLSA) के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह बिलासपुर जिले से संबंध रखते हैं। जस्टिस बनने से पहले उन्होंने करीब 26 साल तक वकालत की और हिमाचल सरकार के कई महत्वपूर्ण कानूनी पदों पर भी रहे। अब 24 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *