Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

हिमाचल-सगे भाइयों से शादी पर सुनीता बोलीं- ये लव मैरिज:रिश्ते के टाइम पता था; बेटी हुई तो पिता का नाम किसका, यह भी बताया

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में सगे भाइयों की एक ही दुल्हन का मामला फिर चर्चा में आ गया है। इस बारे में उनकी पत्नी सुनीता नेगी ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर पहली बार खुलकर बात की। सुनीता ने कहा कि उसने दोनों भाइयों से लव मैरिज की है। उसे रिश्ता होने के टाइम ही पता था कि वह दोनों भाइयों की दुल्हन बनेगी। उसने यह भी बताया कि बच्चा पैदा होने पर पिता के तौर पर बड़े भाई का ही नाम दर्ज होगा। बता दें कि सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में यह परंपरा है कि यहां सगे भाइयों की शादी एक ही लड़की से करवा दी जाती है। यह रीति पांडवकाल के आधार पर चल रही है। लोग स्वेच्छा से इसे स्वीकार भी करते हैं। जोड़ीदार भाइयों की पत्नी सुनीता नेगी से हुए सवाल-जवाब सवाल: क्या आपको पता था, सगे भाइयों से शादी होगी?
जवाब: हां, शादी से पहले पता था। सहमति से ही मैंने यह रिश्ता स्वीकार किया। शिलाई क्षेत्र में यह पुरानी परंपरा रही है। सवाल: आपकी शादी लव मैरिज थी या अरेंज?
जवाब: यह लव मैरिज थी। मैंने अपनी इच्छा से ही दोनों भाइयों से शादी कर उनकी पत्नी बनना स्वीकार किया। सवाल: दोनों पतियों में से किसे ज्यादा प्यार करती हैं?
जवाब: मैं दोनों से ही प्यार करती हैं। जब शादी दोनों भाइयों से की है तो दोनों के लिए मेरा प्यार बराबर है। किसी एक पति को दूसरे से ज्यादा महत्व देने जैसी कोई बात नहीं है। सवाल: बच्चे के पिता के तौर पर किसका नाम होगा?
जवाब: बच्चे के पिता के रूप में बड़े भाई का नाम दर्ज होता है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर भविष्य में छोटे भाई का नाम भी दिया जा सकता है। शादी के बाद इनकी जिंदगी में क्या-क्या हुआ बड़े भाई बोले- छोटी भाई से पत्नी से भी ज्यादा प्यार बड़े भाई प्रदीप नेगी (35) ने कहा कि हमने सोच समझकर ही शादी की है। शादी के पीछे यह सोच थी कि भाईचारा कायम रहे। 2 शादियां होती हैं तो दो घर बनते हैं। इससे 100 रुपये कमाएंगे तो बंटवारा नहीं होगा। 50 खर्च भी होंगे और 50 रुपए की बचत भी हो जाएगी। हमारा भाईचारा सबसे ऊपर है और मैं अपने भाई कपिल (28) से अपनी पत्नी से भी अधिक प्यार करता हूं। वह परंपरा, जिस वजह से सगे भाइयों ने एक लड़की से शादी की

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *