Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

कंगना-हर्ष महाजन को BJP कोर कमेटी में जगह नहीं:गैरमौजूदगी चर्चा में; पुराने नेताओं को तरजीह, सुधीर शर्मा को भी तवज्जो नहीं मिली

हिमाचल भाजपा की नई प्रदेश कोर कमेटी में मंडी की सांसद कंगना रनोट और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को जगह नहीं मिली है। कोर कमेटी में इन दोनों नेताओं की गैर-मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि हिमाचल से लोकसभा और राज्यसभा में 6 सांसद हैं। इनमें से चार को कोर कमेटी में जगह मिली है, लेकिन कांग्रेस और गांधी परिवार के खिलाफ आक्रामक रुख रखने वाली कंगना तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की सियासी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हर्ष महाजन को बाहर रखा गया है। विशेषकर हर्ष महाजन को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि जब वह दलबदल करके भाजपा में आए थे, तब उन्हें बीजेपी ने कोर कमेटी का सदस्य बना दिया। मगर 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें कोर कमेटी से बाहर रखा गया है। इस फैसले को उन पूर्व विधायकों के लिए भी झटका माना जा रहा है, जो हर्ष महाजन की रणनीति के तहत मार्च 2024 में भाजपा में शामिल हुए थे। 4 में से 3 सांसद कोर कमेटी में, कंगना बाहर कंगना की गैरमौजूदगी भी इसलिए चर्चा में है, क्योंकि हिमाचल के चार में तीन अन्य लोकसभा सांसदों को कोर कमेटी में रखा है, लेकिन मंडी की सांसद को संगठन के भीतर सबसे अहम रणनीतिक इकाइयों में से एक कोर कमेटी में नहीं रखा गया। सुधीर शर्मा भी जगह नहीं बना पाए कंगना और हर्ष महाजन के बाद धर्मशाला से बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा को लेकर भी चर्चा हो रही है। सुधीर भी बीजेपी कोर कमेटी में जगह नहीं बना पाए। ऐसे में नई कमेटी में इन नेताओं की गैरमौजूदगी को पार्टी के मूल संगठनात्मक ढांचे को प्राथमिकता देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। कमेटी में ऐसे नेताओं को जगह मिली है, जिनकी राजनीतिक और संगठनात्मक पृष्ठभूमि भाजपा से जुड़ी रही है। इन नेताओं को भी बाहर किया गया
हालांकि, भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार, विधायक रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, राजीव सहजल, सुरेश चंदेल और त्रिलोक जम्वाल जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी नई कमेटी से बाहर किया है। कंगना-हर्ष महाजन चर्चा का केंद्र बने हुए हैं
धूमल-शांता जैसे दिग्गज नेताओं के बजाय कंगना-हर्ष महाजन चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। यह भी सच्चाई है कि पहले भाजपा की कोर कमेटी 21 सदस्यों की थी और नई कमेटी 12 सदस्यों की बनाई गई है। इस वजह से भी कई नाम बाहर किए गए हैं।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *