Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

जसूर स्कूल में पौधरोपण अभियान, राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने लगाए 30 पौधे

jassur

जसूर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसूर के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के करीब 30 पौधे लगाए। विद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

स्वयंसेवकों ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। विद्यालय परिवार ने पौधरोपण अभियान में सहयोग के लिए अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *