Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 से 17 अक्टूबर तक

interview in shimla

शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से SIS India Limited, बिलासपुर में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे है।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं उससे अधिक निर्धारित की गई है, जबकि 10वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण उम्मीदवार भी पात्र होंगे। उम्मीदवार की न्यूनतम लम्बाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए और उम्मीदवार का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 18,500 से 24,000 रुपये मासिक वेतन के साथ ईएसआई एवं ईपीएफ की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 12 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा (9805424342), 13 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय सुन्नी (8219367387), 14 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय ठियोग (8894644535), 15 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन (9817784902), 16 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय रामपुर (9816141250) तथा 17 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय जुब्बल (8894440166) में आयोजित किए जाएंगे। सभी स्थानों पर इंटरव्यू का समय प्रातः 11 बजे निर्धारित किया गया है।

उन्होंने इच्छुक एवं पात्र युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आवेदक का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए नियोक्ता के दूरभाष नंबर: 8558062252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *