Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

नूरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय का शुभारंभ, ‘केशव कुंज’ रखा गया नाम

nikka

नूरपुर । जिला कांगड़ा के ऐतिहासिक शहर नूरपुर में नवरात्रों के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नवनिर्मित जिला कार्यालय का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। नगर परिषद नूरपुर के वार्ड नंबर-3 में स्थित इस कार्यालय का नाम **‘केशव कुंज’** रखा गया है। कार्यालय का शुभारंभ संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वार्ड नंबर-3 निवासी अशोक महाजन ने किया। इस अवसर पर संघ के उत्तरी क्षेत्र के पदाधिकारी बनवीर सहित भाजपा विधायक एवं संघ कार्यकर्ता रणबीर सिंह निक्का तथा संघ के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्तरी क्षेत्र के पदाधिकारी बनवीर ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय के बाद नूरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को स्थायी कार्यालय मिला है। उन्होंने कार्यालय के निर्माण में सहयोग देने वाले जिला नूरपुर के सभी संघ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और सहयोग से संघ को अपना स्थायी ठिकाना मिला है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। अब संघ की गतिविधियों के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कार्यालय के निर्माण में वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता अशोक महाजन और उनके परिवार के योगदान की भी सराहना की। बताया गया कि कार्यालय के लिए भूमि दान करने में अशोक महाजन के परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों और सहयोग से संघ को स्थायी कार्यालय उपलब्ध हो सका है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक रिकॉर्ड में नूरपुर को जिला इकाई का दर्जा प्राप्त है। इस इकाई के अंतर्गत नूरपुर, फतेहपुर, ज्वाली, इंदौरा और भटियात क्षेत्र आते हैं। नूरपुर को संघ की पुरानी जिला इकाइयों में से एक बताया जाता है।

नवरात्रों के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस कार्यालय को संघ की स्थानीय गतिविधियों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्थायी कार्यालय मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *