Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत हाथीधार पंचायत में जागरूकता अभियान

nurpur 1

नूरपुर : आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के 60 दिवसीय ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत हाथीधार पंचायत में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है । यह अभियान की 15वीं पंचायत रही। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान भावना महाजन, कुलदीप ठाकुर, विक्की सिंह एवं हरनाम सिंह ने सहभागिता निभाई। सभी ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया।

अभियान के अंतर्गत टिक्का नगरोटा स्कूल में विद्यार्थियों के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अम्बिका देवी एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने भविष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में परिवार, विद्यालय और समाज की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

बच्चों और युवाओं को सही समय पर मार्गदर्शन देकर तथा उनके साथ निरंतर संवाद स्थापित करके उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य पंचायत स्तर पर जनसंवाद को मजबूत करना और समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जोड़ना है, ताकि नशे के विरुद्ध जागरूकता एक सामूहिक जनआंदोलन का रूप ले सके। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की हाथी धार सबसे पिछली पंचायत है जहां पर यह संस्था नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं l

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *