Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 से 26 अक्तूबर तक चंबा प्रवास पर रहेंगे

rohit thakur 1

चंबा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 से 26 अक्तूबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 23 अक्तूबर को सांय डलहौजी पहुंचेंगे। रोहित ठाकुर 24 अक्तूबर को दोपहर 2:00 बजे सेक्रेड हार्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी के 125वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव चंबा में रहेगा।

शिक्षा मंत्री 25 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला, राजकीय उच्च विद्यालय सैहली के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। वह दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में विज्ञान खंड का भी उद्घाटन करेंगे। उनका रात्रि ठहराव भरमौर रहेगा।

26 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री प्रातः 8:30 बजे भरमौर से कुगती के लिए रवाना होंगे। यहां वह राजकीय उच्च विद्यालय कुगती के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। आगे का प्रवास कार्यक्रम बाद में जारी होगा।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *