Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

नूरपुर में भाजपा की बूथ बैठकें संपन्न, 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर जोर

nikka 1

नूरपुर : नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गेही लगोड़, जसूर और बदुही ग्राम केंद्रों में भाजपा की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में नूरपुर प्रभारी सुरेश चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधायक रणवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पार्टी की प्राथमिकता है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें।
इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने तथा भाजपा की नीतियों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *