Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में भाग लें अधिक से अधिक लोग: गंधर्वा राठौड़

hamirpur

हमीरपुर । उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार 2 अक्तूबर को जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इस विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), वित 2026-27 के बजट और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण चर्चा की जानी है।

उपायुक्त ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में आयोजित उप ग्राम सभा के मुद्दों पर भी 2 अक्तूबर की विशेष ग्राम सभा में चर्चा की जाएगी। इसलिए, जिला की सभी ग्राम पंचायतों के निवासी 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *