Thursday, 26 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

छात्राओं ने दूरबीन से देखा शनि और एंड्रोमेडा:मंडी के वल्लभ कॉलेज में आकाश दर्शन कार्यक्रम; चंद्रमा का भी किया अवलोकन

राजकीय महाविद्यालय मंडी में सोमवार रात 8 बजे कन्या छात्रावास की छात्राओं के लिए आकाश दर्शन कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने दूरबीन से चंद्रमा, शनि ग्रह और एंड्रोमेडा आकाशगंगा देखी। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के भौतिक विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में शामिल हुए। उन्हें 2025 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था। वे भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ (आईएपीटी) के सदस्य भी हैं। डॉ. अरुण ने टेलीस्कोपी का व्याख्यान दिया डॉ. अरुण कुमार ने ‘ओस की बूंद से गहरे अंतरिक्ष तक: ब्रह्मांडीय खोज की एक रोमांचक यात्रा’ विषय पर टेलीस्कोपी का व्याख्यान दिया। उन्होंने दूरबीनों के मूल सिद्धांत, उनके काम करने के तरीके और खगोलीय पिंडों के अध्ययन में उनकी भूमिका के बारे में बताया। व्याख्यान के बाद सीस्टार S50 स्मार्ट टेलीस्कोप से छात्राओं ने आकाश में मौजूद खगोलीय पिंडों को देखा। उन्होंने पहली बार दूरबीन से चंद्रमा, शनि ग्रह और एंड्रोमेडा आकाशगंगा का अवलोकन किया। खगोल विज्ञान की जानकारी दी कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं को किताबी ज्ञान से आगे विज्ञान की अवधारणाएं व्यावहारिक रूप से समझाने के लिए किया गया। इसके जरिए वैज्ञानिक सोच विकसित करने और खगोल विज्ञान में रुचि बढ़ाने की कोशिश की गई। कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय में वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य और कन्या छात्रावास की वार्डन डॉ. बनिता सकलानी ने भूमिका निभाई। महाविद्यालय प्रशासन ने डॉ. अरुण कुमार का आभार जताया। प्रशासन ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को अनुभव से सीखने में मदद करती हैं।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *