Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

गांव साहनवीं में महिला मंडल भवन, हैंडपंप और पक्का रास्ता बनाया जाएगा : सुनील शर्मा बिट्टू

sunil sharma bittu 3

हमीरपुर । मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने जनसमस्या निवारण अभियान के तहत ग्राम पंचायत साहनवीं के गांव साहनवीं का दौरा किया। गांव में पहुंचने पर सुनील शर्मा बिट्टू का स्थानीय निवासियों अनिल कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, हेमराज शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, आदर्श कुमार शर्मा, देशराज शर्मा, नीरज शर्मा, आदर्श, अमर चंद शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, प्रोमिला देवी, मीरा देवी, मनु कुमारी, बॉबी शर्मा, नीमा देवी, कांता देवी और अन्य गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने गांव की विभिन्न समस्याएं एवं मांगें सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव के रास्ते को पक्का करने का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। महिला मंडल भवन, हैंडपंप और अन्य विकास कार्यों के लिए भी बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने गांव में बिजली की वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मौके पर ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने लोगों को दशहरा उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वह ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करके आम लोगों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करके इन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करवा रहे हैं। गांव साहनवीं की जनसमस्याओं का भी अतिशीघ्र निपटारा किया जाएगा और गांववासियों की अन्य महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *