Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से प्रो. अनुपमा सिंह की शिष्टाचार भेंट, जनहित एवं जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा

rajiv bhardwaj

कांगड़ा : प्रो. अनुपमा सिंह ने कल कांगड़ा से माननीय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज जी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। मुलाकात के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं, जनकल्याण से जुड़े विषयों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। प्रो. अनुपमा सिंह ने डॉ. राजीव भारद्वाज के सरल, सहज एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के बीच संवाद जनसमस्याओं को समझने तथा उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

चर्चा के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, आम नागरिकों की अपेक्षाओं तथा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के कल्याण से संबंधित विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और समाज के व्यापक हित में मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।इस मुलाकात के दौरान सिकंदर औक्टा जी, प्रभाग अध्यक्ष, तथा पवन शर्मा जी, मंडी भाग अध्यक्ष, भी उपस्थित रहे।

प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता तभी सुनिश्चित होती है, जब आम नागरिकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी जाए। जनसंवाद, जनभागीदारी और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका के माध्यम से जनकल्याणकारी प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और कल्याण का लाभ पहुंचाना तथा जनहित के मुद्दों को उचित मंच पर उठाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *