Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

नेहा को मिली एसपीयू मंडी केंद्रीय छात्र संघ की कमान

मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससी) का शपथ ग्रहण समारोह स्वामी विवेकानंद भवन में आयोजित किया गया। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत मेरिट के आधार पर गठित केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में कुलपति ने एमएससी बॉटनी की छात्रा नेहा को अध्यक्ष, एमएससी भौतिकी की रेबेला को उपाध्यक्ष, एमएससी बॉटनी की कसक को महासचिव तथा एमएससी रसायन विज्ञान की अंजलि को संयुक्त सचिव पद की शपथ दिलाई। वहीं, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेश शर्मा ने विभिन्न विषयों और सेमेस्टरों के कक्षा प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल अकादमिक ज्ञान प्राप्त करने का केंद्र नहीं है, बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का भी महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने युवाओं को भविष्य का राष्ट्र-निर्माता बताते हुए विश्वविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाए रखने तथा छात्र हितों के लिए निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *