Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

छुट्टी पर घर आया था अमन, दो दोस्तों के साथ बाईक पर फतेहपुर की ओर आ रहा था, हादसे में हुई दुःखद मौत

accident

फतेहपुर : पुलिसे थाना फतेहपुर की पंचायत भाटियां के गांव दरोट का एक फौजी युवक रेहन क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हो गया है, जिस दौरान उक्त युवक की दुःखदाई मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार दरोट का फौजी युवक अमन (लगभग 21 वर्ष) पुत्र दीपक इन दिनों छुट्टी पर था। बीती रात वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर रैहन क्षेत्र से फतेहपुर की तरफ आ रहा था कि रैहन क्षेत्र में ही दुर्घटना का शिकार हो गया।

जिसे बाद तीनों युवकों को रेहन स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो युवक भी गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक अमन कुछ ही दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था और यह माता-पिता का इकलौता सहारा था। युवक की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *