Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

गुरुद्वारा ज्वाली में मनाया गया 90वां सालाना गुरुपर्व

jawali

ज्वाली : श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा ज्वाली में श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति जोत दिवस के उपलक्ष्य में 90वां सालाना गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्धारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुपर्व के दौरान गुरुद्वारा साहिब में शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया। रागी जत्थे ने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान करते हुए संगत को गुरबाणी से जोड़ा। पूरा गुरुद्धारा परिसर ‘वाहेगुरु’ के जयकारों और गुरुबाणी से भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संगत ने श्री गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने, मानवता की सेवा करने तथा आपसी भाईचारा एवं सदभाव बनाए रखने का संकल्प लिया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने गुरुपर्व में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *