Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

पंचरुखी में 2 व्यक्तियों से चिट्टा बरामद, आरोपियों की हुई पहचान

chitta

पंचरुखी : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की सी.आई.ए. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को 25.37 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, देर रात पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत साई यूनिवर्सिटी के समीप विशेष गश्त और नाकाबंदी की जा रही थी।

इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। आरोपियों की पहचान पलविंदर सिंह (39) निवासी गांव व डाकघर दवावाल कलां, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) तथा ऋषभ कुमार (35) निवासी गांव व डाकघर अवेरी, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 25.37 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पंचरुखी में एन.डी.पी.एस. एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *