Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

अंतर्राज्यीय नशा नैटवर्क चलाने वाली सरगना महिला फिर गिरफ्तार, अमृतसर की रहने वाली है आरोपी

areest

इंदौरा : पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान एक और बड़ी सफलता पुलिस को हाथ लगी है, जिसमें पुलिस ने उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत एक अभ्यस्त नशा तस्कर महिला को भारी मात्रा में हैरोइन (चिट्ट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो पकड़ी गई 43 वर्षीय उक्त महिला अमृतसर की रहने वाली है और अंतर्राज्यीय नशा नैटवर्क चलाती है और हिमाचल-पंजाब में नशा तस्करी करती रही है। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध संचरण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं नशा तस्करों के नैटवर्क पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सी.आई.ए. टीम ने डमटाल में एक महिला को 34.5 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला की पहचान सरबजीत कौर (43) पुत्री अमर सिंह निवासी गली नंबर 3, मकान नंबर 112, कोट खालसा के पास, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सी.आई. ए. नूरपुर की टीम मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों की निगरानी के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिल टॉप मंदिर, डमटाल के पास एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 34.5 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुआ। जिस पर महिला के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत मुकद्द‌मा दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

10 साल की सजा काट चुकी है महिला
सूत्रों के अनुसार महिला नशा तस्करी के एक मामले में सजायाफ्ता मुजरिम रही है व 10 साल कारावास की सजा काट चुकी है। पकड़ी गई इस महिला के विरुद्ध वर्ष 2018 में गुरदासपुर, वर्ष 2019 में अमृतसर में दो मामले, इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में पठानकोट में तीन मामलों सहित नशा तस्करी के 8 मुकद्दमे दर्ज हैं और महिला एक अभ्यस्त नशा तस्कर है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *