Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

खटियाड़ के मोक्ष धाम में शिव प्रतिमा स्थापना की तैयारी, नींव पूजन संपन्न

khatiyar

नूरपुर : जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की खटियाड़ पंचायत स्थित मोक्ष धाम में आज भगवान शिव की भव्य प्रतिमा की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विधिवत नींव पूजन किया गया। समाजसेवी एवं जिला परिषद सदस्य रघुबीर सिंह पठानिया की मौजूदगी में हुए इस धार्मिक आयोजन में पंचायत प्रधान संध्या देवी व वार्ड सदस्य विशेष अतिथि रुप मे पंहुचे इसी के साथ स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल हुए।

श्री गुग्गा जाहर वीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति, खटियाड़ के प्रधान अवतार सिंह राजू और समिति सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता निभाई। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।भगवान शिव की भव्य प्रतिमा की स्थापना की पहल से मोक्ष धाम के धार्मिक महत्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आयोजन में स्थानीय लोगों की भागीदारी ने धार्मिक कार्यों के प्रति सामूहिक आस्था और सहयोग की भावना को भी उजागर किया।

श्री गुग्गा जाहर वीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति, खटियाड़ के प्रधान अवतार सिंह राजू और समस्त सदस्यों ने इस धार्मिक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की सहभागिता से भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना के कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *