Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

सुनेट में पसरा मातम, हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

JU

फतेहपुर। उपमंडल फतेहपुर की पंचायत सुनेट के 29 वर्षीय राकेश उर्फ अज्जू पुत्र रघुबीर सिंह की हरियाणा में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। राकेश होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा करने के बाद हरियाणा के एक नामी होटल में नौकरी कर परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा था। करीब चार वर्ष पहले पिता के निधन के बाद वह अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था।

युवक की मौत की खबर से सुनेट और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ने घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार को अंतिम संस्कार होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *