Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

सरकार ने सत्ता संभालते ही ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का नारा दिया था, परिणाम अब सामने दिखाई दे रहे : अनुराग शर्मा

anurag sharma

इंदौरा : प्रदेश के विकास खंड इंदौरा की 58 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने लगभग तीन वर्ष और नौ माह का कार्यकाल पूरा किया है और इस अवधि में प्रदेश के सभी वर्गों तथा क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता संभालते ही ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का नारा दिया था और इसके परिणाम अब सामने दिखाई दे रहे हैं। अनाथ बच्चों, विधवा बहनों, एकल महिलाओं, किसानों, बागवानों और युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने तथा प्रदेश के संसाधनों पर उसके अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों को बढ़ाने के साथ-साथ हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को भी मजबूती से आगे बढ़ाया है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि 16वें वित्त आयोग द्वारा वर्ष 1952 से प्रदेश को मिल रही 8 से 10 हजार करोड़ रुपये की आरडीजी राशि को बंद किए जाने के बावजूद प्रदेश सरकार के प्रयासों से हिमाचल वित्तीय संकट से बाहर निकलने और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के अधिकारों को वापस लेने के लिए कानूनी लड़ाई भी मजबूती से लड़ी है।उन्होंने कड़छम-वांगतू परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें हिमाचल का मुफ्त बिजली हिस्सा 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हुआ है, जिससे प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। इसी प्रकार वाइल्डफ्लावर हाॅल के मामले में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई में सरकार को सफलता मिली है, जिससे प्रदेश के खजाने में लगभग 450 करोड़ रुपये आए हैं और भविष्य में लगभग 20 करोड़ रुपये वार्षिक आय होने की बात कही। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना के मामले में भी प्रदेश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। लगभग 600 करोड़ रुपये वार्षिक आय होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश हितों से समझौता करने के बजाय अपने अधिकारों के लिए मजबूती से पक्ष रखा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 14 हजार 952 रुपये थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 2 लाख 83 हजार 626 रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से हिमाचल प्रदेश के लंबित करीब 7,200 करोड़ रुपये की राशि की वसूली, चंडीगढ़ में प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से, शानन परियोजना, बीबीएमबी परियोजनाओं तथा वाटर सेस सहित प्रदेश से जुड़े विभिन्न अधिकारों को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और पंचायत प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

का आह्वान किया।कार्यक्रम में एएसपी धर्म चंद वर्मा, एसडीएम डाॅ. सुरेंद्र ठाकुर, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया, प्रधान जर्म सिंह ठाकुर, भोपाल कटोच, सुनीता कटोच, विजय कुमार, विजेंद्र पठानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *