Tuesday, 24 November 2026हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
हिमाचलऑनलाइन न्यूज.हिमाचल की हर खबर, आपके लिए
विज्ञापनbanner1280

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश थमेगी और बढ़ेगा तापमान; जानें पूरा अपडेट

shimla weather

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के लिए प्रदेश में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। इस अवधि के लिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 सितंबर से प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। शिमला, मनाली, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत सभी जिलों में इस दौरान किसी बड़े मौसम अलर्ट की संभावना नहीं है। ऐसे में बारिश के कारण प्रभावित हो रहे सफर को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सकती है।

शिमला-मनाली जाने वालों को राहत

शिमला और मनाली समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए आने वाले दिन राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 30 सितंबर के बाद कई दिनों तक शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फिलहाल किसी बड़ी बारिश या बर्फबारी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। लांकि पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है। इसलिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को रवाना होने से पहले स्थानीय मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी रहेगा।

तापमान में भी हो सकती है बढ़ोतरी

मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हीं, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भी 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

किसी भी जिले के लिए मौसम चेतावनी नहीं

30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच प्रदेश के किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सभी जिलों में इस अवधि के दौरान किसी बड़े मौसम अलर्ट का अनुमान नहीं है।

अक्तूबर की शुरुआत में शुष्क रहेगा मौसम

कुल मिलाकर सितंबर के आखिरी दिनों में बारिश के बाद हिमाचल में मौसम के शुष्क दौर की शुरुआत होने जा रही है। 30 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक प्रदेश में न तो भारी बारिश का अलर्ट है और न ही किसी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। इससे पर्यटन और सामान्य आवाजाही के लिए परिस्थितियां अपेक्षाकृत बेहतर रहने की उम्मीद है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापनहिमाचल ऑनलाइन न्यूज़ के साथआपका ब्रांड, हर नज़र तक।विज्ञापन के लिए हमसे जुड़ेंसंपर्क करें ↗

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *